Haldwani: जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1905 पर इस वर्ष अब तक 1425 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट एसएसपी की टेबल तक पहुंच गई है। समाधान की गुणवत्ता जांचने के लिए एसएसपी ने कुछ मामलों की रैंडम तरीके से समीक्षा की।
एसएसपी ने धीरज अग्निहोत्री को कॉल कर उनकी शिकायत पर कार्रवाई की पुष्टि की। धीरज ने बताया कि छोटे शीशमहल के पास खड़े यूटिलिटी वाहनों के मामले में मेडिकल चौकी से कार्रवाई हो चुकी है। इसी तरह, एसएसपी ने जितेंद्र आर्य से भी संपर्क किया, जिन्होंने आईडी कार्ड बनाने के लिए दस हजार रुपये की घूस लिए जाने की शिकायत की थी। जितेंद्र ने बताया कि उन्हें पैसे वापस मिल गए हैं।
तीन मामलों की जांच के बाद एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समाधान किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी लापरवाही बरतेगा या झूठी रिपोर्ट देकर मामले को बंद करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
