Haldwani: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा बजट सत्र में पार्षदों को वित्तीय अधिकार (पार्षद निधि) दिए जाने की जोरदार मांग उठाने पर नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस पहल से पार्षदों में उत्साह देखने को मिला। पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने विधायक से मुलाकात कर फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस प्रकार पंचायतों में प्रधानों को वित्तीय अधिकार दिए जाते हैं, उसी तरह नगर निकायों के विकास के लिए पार्षदों को भी वित्तीय अधिकार जल्द से जल्द मिलने चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने सभी निर्वाचित पार्षदों का स्वागत करते हुए विधायक सुमित हृदयेश के प्रति आभार जताया और कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन किया। शिष्टमंडल में पार्षद भागीरथी बिष्ट, प्रीति आर्य, रवि जोशी, शकील सलमानी, हेमन्त शर्मा मोना, रोहित प्रकाश, राजेन्द्र जीना, मोहम्मद गुफरान, शैलेंद्र दानू, इमरान खान, हरगोविंद सिंह रावत, पंकज त्रिपाठी, एडवोकेट धर्मवीर, सलमान सिद्दीकी, मुकेश बिष्ट, समीर अंसारी, सलीम सैफी, शाहजहां बेगम, नसरीन, लईक अहमद, हाजी राशिद, रेशमा परवीन, पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद, नवीन पांडे, दिवेश तिवाड़ी, जकरिया पठान, मोहम्मद शारिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी पार्षदों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, हेमन्त साहू, रमन बल्यूटिया, वसीम मलिक, गजेंद्र गोनिया, जॉन्टी राणा, मोहम्मद जुबैर, नदीम सैफी समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

