Headlines

Haridwar: बहादराबाद में पुलिस और जाली नोट गिरोह के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Haridwar: बहादराबाद में पुलिस और जाली नोट गिरोह के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से ₹500 के कुल 2 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। सूचना मिली थी कि रुड़की से हरिद्वार की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति जाली नोट लेकर आ रहे हैं। इस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शान्तरशाह चौकी के पास आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे कार से भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई फायरिंग में जुल्फिकार (38) नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसके साथी नसीम (32) को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल व एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *