Headlines

Uttarakhand: हिमस्खलन से प्रभावित माणा क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

Uttarakhand: हिमस्खलन से प्रभावित माणा क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
शेयर करे-

Uttarakhand: चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए ताकि राहत कार्यों का प्रभावी संचालन हो सके। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों से आपसी समन्वय के साथ तेजी से बर्फ हटाने और दबे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि बचाव अभियान तेजी से संचालित हो सके। उन्होंने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल, जिला अस्पताल और एम्स ऋषिकेश सहित सभी चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि इस अचानक हुई आपदा में 55 श्रमिक बर्फ में दब गए थे, जिनके बचाव के लिए तत्काल राहत अभियान शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने चार घंटे के भीतर आपदा परिचालन केंद्र का दोबारा दौरा किया और राहत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पल-पल की जानकारी लेते हुए बचाव अभियान को और तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Uttarakhand

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *