Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण नोटिस से हड़कंप, ललित जोशी के नेतृत्व में प्रभावितों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: रकसिया, देवखड़ी और कलसिया नाले के किनारे रह रहे 500 से अधिक लोगों को अतिक्रमण के नाम पर 15 दिनों के भीतर स्थान खाली करने का नोटिस मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नोटिस से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी (SDM) कोर्ट पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया।

प्रभावितों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन SDM राहुल शाह को सौंपते हुए बताया कि वे कई वर्षों से वहां रह रहे हैं और अब बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें बेघर करने की कोशिश की जा रही है।

ललित जोशी ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह अमानवीय है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग मध्यम वर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर तबके से हैं, जिन्होंने जीवन भर की कमाई लगाकर अपने आशियाने बनाए हैं। यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाना चाहता है, तो पहले इन लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

लोगों ने चेतावनी दी कि बिना पुनर्वास योजना के वे किसी भी स्थिति में अपने मकान नहीं तोड़ेंगे।

SDM राहुल शाह ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि प्रशासन किसी के साथ अन्याय नहीं करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में नालों पर अतिक्रमण से जनहानि की आशंका रहती है, इसलिए जहां नाले अवरुद्ध हैं, वहां से अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है।

प्रशासन अब इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या प्रभावितों को वैकल्पिक व्यवस्था मिलती है या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Haldwani

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *