Headlines

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी का पर्यावरण संकल्प, गोरापड़ाव में 500 से अधिक छायादार पौधों का वृहद वृक्षारोपण

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी का पर्यावरण संकल्प, गोरापड़ाव में 500 से अधिक छायादार पौधों का वृहद वृक्षारोपण
शेयर करे-

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोरापड़ाव स्थित नियोबेस स्कूल परिसर में 500 से अधिक छायादार पौधों का वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का आयोजन रोटेरियन अनिल जोशी के सौजन्य से तथा क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का और सचिव उदय भट्ट के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

क्लब सचिव उदय भट्ट ने कहा कि रोटरी के सेवा भाव को सार्थक करते हुए इस पर्यावरणीय अभियान को सामूहिक सहभागिता और सौहार्द्र की भावना के साथ सफल बनाया गया है। कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है और पर्यावरण अनुकूल वातावरण का निर्माण होता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष दुम्का, सचिव उदय भट्ट, अनिल जोशी, सुनील जोशी, वी.के. शर्मा, विनोद गड़कोटी, एम.सी. डालाकोटी, आर.आर. आर्या, अनिल कर्नाटक, विक्रम कार्की, मनीष मित्तल, कात्यायन रौतेला, ललित मोहन भट्ट, चंद्रशेखर मिश्रा, संजय त्यागी, हर्शल जोशी तथा संदीप जायसवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *