Headlines

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी ने 24 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी ने 24 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित
शेयर करे-

Haldwani: नेशनल टीचर अवार्ड के उपलक्ष्य में 27 सितंबर 2026 को रोटरी क्लब हल्द्वानी की ओर से रोटरी इंटरनेशनल के तत्वावधान में नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय विद्यालयों के 24 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर हाईकोर्ट अधिवक्ता पंकज कुलौरा, डॉ. बिपिन चंद्र पांडे, रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का, नेशन बिल्डर अवार्ड चेयरमैन डॉ. प्रविंद्र रौतेला और सचिव उदय भट्ट ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मानित किया।

रोटरी क्लब की ओर से बताया गया कि यह सम्मान रोटरी इंटरनेशनल के टीच प्रोग्राम के तहत देशभर में शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन उदय भट्ट ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और शिक्षा के साथ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

समारोह में मनोज शाह, आरपी सिंह, अशोक मित्तल, विनोद गड़कोटी, श्रीष पाठक, विजय शर्मा, अनिल जोशी, अनिल कर्नाटक, रमेश शर्मा, गिरीश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन भट्ट, सुनील जोशी, पीएस पपोला, जीएससी बिष्ट, विक्रम कार्की, कुबेर भुटियानी, समर्थ अग्रवाल, सीएस मिश्रा सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *