Headlines

Haldwani: रामपुर रोड पर बालाजी मोटर्स शोरूम में तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स की चोरी

Haldwani: रामपुर रोड पर बालाजी मोटर्स शोरूम में तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स की चोरी
शेयर करे-

Haldwani: शहर के रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। देर रात हुई यह चोरी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर चाबी से शोरूम का गेट खोलते हुए अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।

शोरूम स्वामी राजेश बंसल, निवासी रुद्रपुर गल्ला मंडी, ने बताया कि उनका शोरूम रामपुर रोड पर स्थित है, जहां आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। जब उन्होंने स्टाफ के साथ शोरूम के स्टॉक का मिलान किया, तो तीन एक्टिवा स्कूटी और कुछ स्पेयर पार्ट्स गायब पाए गए। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गई।

फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ही शोरूम में घुसकर तीनों स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गया। मामले में शोरूम स्वामी की ओर से कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं इस संबंध में हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *