Kaladhungi: जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कालाढूंगी–रामनगर मोटर मार्ग के धामोला क्षेत्र का है, जहां ओवरटेकिंग के दौरान एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में मदद की।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार पर सख्ती न होने से ऐसे हादसे थम नहीं पा रहे हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
