Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में स्कूटी चोरी का खुलासा, नैनीताल पुलिस ने शातिर चोर दबोचा

Haldwani: हल्द्वानी में स्कूटी चोरी का खुलासा, नैनीताल पुलिस ने शातिर चोर दबोचा
शेयर करे-

Haldwani: शहर में स्कूटी चोरी की बढ़ती घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को रुद्रपुर निवासी जेश बंसल द्वारा हल्द्वानी स्थित अपने प्रतिष्ठान से तीन स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 14 दिसंबर 2025 को आरोपी हिमांशु (23 वर्ष) को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तीनों चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *