Haldwani: शहर के रिहायशी क्षेत्रों में संचालित सभी कबाड़ की दुकानों को बंद कर शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निगम बोर्ड ने बढ़ती गंदगी, चोरी और आग लगने के खतरे सहित स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों को देखते हुए सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित कबाड़ की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाएगा और भविष्य में नगर क्षेत्र के भीतर नई कबाड़ की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम 1959 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
