Haldwani: दीपावली के शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित वीरांगना संस्था पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाई खिलाई। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की राह पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
एसएसपी ने संस्था की प्रबंधन समिति के सदस्यों से बच्चों की शिक्षा व सुविधाओं की जानकारी ली और निजी स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वीरांगना संस्था वर्ष 2013 से सक्रिय है, जिसके अंतर्गत अब तक 403 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 27 बच्चे संस्थान से जुड़े हैं।
एसएसपी मीणा ने बताया कि नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुक्ति” और “ऑपरेशन स्माइल” जैसे अभियानों के माध्यम से भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने वीरांगना संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के सहयोग से इस मुहिम को आगे बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार, गुंजन बिष्ट, मोनिका, भूपेंद्र सिंह ऐरी, मानस जोशी, पूनम बिनवाल, सुनीता गोस्वामी, दीक्षा लटवाल और भावना रजवार उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
