Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अवैध मेडिकल दुकानों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई

Haldwani: हल्द्वानी में अवैध मेडिकल दुकानों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों और क्लीनिकों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में की गई, जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही।

अभियान के दौरान एक बंगाली क्लीनिक को बिना लाइसेंस संचालित पाए जाने पर तत्काल बंद करा दिया गया तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके पर ही उसका चालान भी किया गया। इसके अलावा, पांच मेडिकल दुकानों की गहन जांच की गई, जिनमें कई अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विभाग का उद्देश्य जनसामान्य को सुरक्षित और प्रमाणिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में यह अभियान चलाया गया है और आगे भी इस प्रकार की नियमित कार्रवाई की जाती रहेंगी।

अभियान के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Haldwani

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *