Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: ऑपरेशन रोमियो में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 चालक गिरफ्तार और 72 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Haldwani: ऑपरेशन रोमियो में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 चालक गिरफ्तार और 72 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।

अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल और संबंधित थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ किया। हल्द्वानी, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र के मंगल पडाव, मंडी क्षेत्र, सतपाल पेट्रोल पंप तिराहा, क्रियाशाला तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, भारद्वाज मेडिकल स्टोर तिराहा, मुखानी रोड, कुलियालपुरा, ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाइन और कुसुमखेड़ा कटघरिया समेत कई स्थानों पर प्रभावी अभियान चलाया गया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और अशांति फैलाने वाले 113 अराजक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए ₹31,500 का जुर्माना वसूला गया। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 15 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए, जबकि ओवर स्पीड में वाहन दौड़ाने वाले 11 चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने ब्लैक स्कॉर्पियो (UK 05E-6775) से अवैध शराब तस्करी कर रहे भरत सिंह और नीरज बिष्ट को दबोचा। वाहन की तलाशी में 72 बोतल (06 पेटी) अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया।

अभियान में उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल ईश्वर सिंह और कांस्टेबल आलोक शामिल रहे। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन सीज किए गए और 4 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

नैनीताल पुलिस का संदेश

  • महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
  • यातायात नियमों का पालन करें और नशे से दूर रहें।
  • अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *