Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haridwar: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली से युवक का अपहरण, 25 लाख फिरौती की मांग से हड़कंप

Haridwar: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली से युवक का अपहरण, 25 लाख फिरौती की मांग से हड़कंप
शेयर करे-

Haridwar: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रुड़की के ढंडेरा निवासी युवक विनय राणा का दिल्ली से अपहरण कर लिया गया और परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वीडियो कॉलिंग के जरिए युवक को पीटा जा रहा है और रकम न देने पर हत्या की धमकी दी गई।

पीड़ित के चचेरे भाई रवि राणा ने बताया कि 19 अगस्त को हरियाणा के कैथल निवासी अंकित राणा और उसका साथी अखिल उनके घर आए और स्पेन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये ले गए। इसके बाद 25 अगस्त को अंकित ने विनय को दिल्ली बुलाया। ग्रीन पार्क क्षेत्र में ठहरने के बाद वह उसे अपने साथियों सुधीर और मोहन प्रताप सिंह के पास ले गया।

28 अगस्त तक सभी वहीं रहे, लेकिन फ्लाइट न होने की बात कहकर परिजनों को वापस भेज दिया गया। 10 सितंबर की रात विनय की वीडियो कॉलिंग में उसकी पिटाई करते हुए आरोपियों ने 25 लाख रुपये जालंधर में पहुंचाने की धमकी दी।

इसके बाद लगातार स्थान बदल-बदल कर पैसे की मांग की जाती रही। आरोप है कि अंकित और सुधीर की पत्नी राधिका ने भी फोन कर रकम भेजने का दबाव बनाया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *