Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 3 फरवरी 2026 तक टली

New Delhi News
शेयर करे-

Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई है। पहले यह मामला 16 दिसंबर को सूचीबद्ध था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर शीतकालीन अवकाश के बाद 3 फरवरी 2026 की नई तारीख दर्ज की गई है। इससे यह संवेदनशील मामला कड़ाके की सर्दी के बीच और लंबा खिंच गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) से शुरू हुआ यह मामला 2023 में हाईकोर्ट के आदेश तक पहुंचा, जिसके बाद रेलवे की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस फैसले के विरोध में क्षेत्र में व्यापक विरोध-प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन हुए, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

तब से लेकर अब तक बनभूलपुरा सहित पूरे हल्द्वानी की नजरें कोर्ट की तारीखों पर टिकी हुई हैं। प्रशासन का रुख स्पष्ट है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी और कानून का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने के बाद प्रशासन के साथ-साथ बनभूलपुरा के सैकड़ों प्रभावित परिवारों ने भी फिलहाल राहत की सांस ली है। अब सभी की निगाहें 3 फरवरी 2026 को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जब इस लंबे समय से चले आ रहे मामले में अगला महत्वपूर्ण मोड़ आने की उम्मीद है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *