Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर चोरी का किया खुलासा, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान और नकदी बरामद

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर चोरी का किया खुलासा, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान और नकदी बरामद
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और अलमारी से नकदी व सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

मामला 5 सितंबर 2026 का है। शिव मंदिर, मंगल पड़ाव निवासी गिरीश गिरी गोस्वामी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के दानपात्र और अलमारी का ताला तोड़कर पैसे व अन्य सामान चोरी कर लिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 303/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की को सौंपी गई।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी की पहचान की। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को डीके पार्क, हल्द्वानी के पास से हनी सिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जवाहर नगर, फरहान मस्जिद के पास, बनभूलपुरा का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से तांबे के लोटे, एक बड़ी घंटी, 12 छोटी घंटियां, एक पीतल का भगोना, एक पीतल का डोंगा और 2,808 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी: हनी सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी जवाहर नगर, फरहान मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 20 वर्ष।

पुलिस टीम में शामिल: उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल सुंदर कोहली, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *