Haldwani: हल्द्वानी मण्डी से तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक बने पेड़ों की जड़ों को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
शनिवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त ने पेड़ों की जड़ें न हटाए जाने की शिकायत को गम्भीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में वन निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पेड़ों के ऊपरी कटान का टेंडर किया गया था, लेकिन जड़ों को उखाड़ने का टेंडर नहीं हो पाया। इस पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी पेड़ों की जड़ें हटाई जाएं ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि रतनेश सक्सेना व वन निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
