Headlines

Haldwani: यूकेडी जिला सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रताप चौहान बने नए अध्यक्ष, एक माह में घोषित होगी पूरी कार्यकारिणी

Haldwani: यूकेडी जिला सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रताप चौहान बने नए अध्यक्ष, एक माह में घोषित होगी पूरी कार्यकारिणी
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड क्रांति दल का नैनीताल जिला सम्मेलन रविवार को हल्द्वानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन चुनाव परीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, प्रभारी इन्द्रवोसिंह मनराल और संयोजक राकेश चौहान की देखरेख में किया गया।

सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों ओखलकांडा, धारी, लालकुआं, रामनगर, बेतालघाट, कोटाबाग और चोरगलिया से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पहले सत्र के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद भोजनावकाश के उपरांत दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई।

चुनाव प्रभारी व यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ था। सर्वसम्मति से प्रताप चौहान को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप चौहान ने कहा कि आगामी एक माह के भीतर पूरी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।

सम्मेलन में दल के संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहनी देवी रावत, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, दल के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन जोशी, नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, यूकेडी सलाहकार प्रमोद पांडे, नवीन ममगाई, लोकेश वर्मा, मोहन कांडपाल, काजल खत्री, कंचन जोशी, बची सिंह बिष्ट, हरीश कोटलिया, महेश तिवारी, एनडी तिवारी, हरीश पांडे, उमा चौहान, महेश पंत, कमल पंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *