Headlines

Nainital: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले में 1 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Nainital: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले में 1 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
शेयर करे-

Nainital: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने 1 सितंबर को नैनीताल जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *