Headlines

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच बोलेरो पर गिरे बोल्डर, दो यात्रियों की मौत

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच बोलेरो पर गिरे बोल्डर, दो यात्रियों की मौत
शेयर करे-

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में कुल 11 यात्री सवार थे, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा के लिए आए थे। वाहन जब सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर बढ़ रहा था, तभी मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरे और सीधे बोलेरो पर आ गिरे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं और अन्य को हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्री उत्तरकाशी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *