Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री परिवर्तन की अफवाह पर पुलिस का शिकंजा, तीन फेसबुक पेज संचालकों पर मुकदमा दर्ज

Dehradun: मुख्यमंत्री परिवर्तन की अफवाह पर पुलिस का शिकंजा, तीन फेसबुक पेज संचालकों पर मुकदमा दर्ज
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने संबंधी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने वाले तीन फेसबुक पेज संचालकों पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में ‘आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति’, ‘उत्तराखंड वाले’ और ‘जनता जन आंदोलन इरिटेड’ नामक फेसबुक पेजों पर मुख्यमंत्री परिवर्तन से जुड़ी झूठी और आपदा संबंधी भ्रामक पोस्ट साझा करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस तरह की अफवाहें न केवल राहत और बचाव कार्यों में बाधा डालती हैं बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी पोस्ट, फोटो या वीडियो को साझा न करें, क्योंकि इससे अफवाह, भय और तनाव की स्थिति पैदा होती है। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *