Haldwani: वक़्फ़ संशोधन कानून की आड़ में पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में देशभर में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किए गए। सभी जिला केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
हल्द्वानी में भी बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ताओं ने कालुसिद्ध मंदिर से SDM कोर्ट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा गया। प्रदर्शन में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका पूजा लटवाल, जिला उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा, जिला सह मंत्री गिरीश चंद्र पाण्डे, जिला संयोजक अंकित पाल, मातृ शक्ति की जिला सह संयोजिका ममता रावत, जिला सह संयोजक अंकित पड़लिया, देवलचौड़ प्रखंड मंत्री विजय फर्त्याल, हल्द्वानी प्रखंड संयोजक सोनू बेलवाल, सह संयोजक अंकित चतुर्वेदी, सह मंत्री दीपक पाण्डे, मनीष जोशी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से अपील की कि वे पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप करें और वहाँ राष्ट्रपति शासन लागू करें।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
