Headlines

Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ भारती ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान

Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ भारती ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
शेयर करे-

Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ भारती फाउंडेशन ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के सहयोग से गौला रेंज स्थित विंड एनर्जी परिसर में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। इस अभियान में फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और वन विभाग के कर्मियों ने भाग लिया और हल्दू, शीशम, जामुन, नींबू आदि प्रजातियों के सौ से अधिक पौधे रोपे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प का पालन करते हुए सभी प्रतिभागियों ने एक-एक पौधे का रोपण किया।

प्रभागीय वन अधिकारी हिमांशु बागरी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा इस अभियान का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ किया गया है, जो विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर हरेला पर्व तक जारी रहेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को आवश्यक बताया।

यूथ भारती फाउंडेशन उत्तराखंड के संयोजक डॉ. गौरव गुप्ता ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूथ भारती युवाओं को सामाजिक विषयों पर जागरूक करने का कार्य कर रही है, जिसमें पर्यावरण एक प्रमुख आयाम है।

कार्यक्रम के समापन पर यूथ भारती के मीडिया प्रभारी अरविंद मलिक ने अभियान के सफल आयोजन के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग के अधिकारियों और वन कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व, यूथ भारती के स्वयंसेवकों और वन कर्मियों ने परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान भी चलाया और सड़क किनारे फैली पॉलिथीन व अन्य कचरा सामग्री को एकत्र कर निस्तारित किया। इस कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार पंत, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी, सतीश कुमार और हरेंद्र भंडारी सहित अन्य सहयोगियों की विशेष भूमिका रही।

Haldwani

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *