Headlines

Nainital: काठगोदाम-हैड़ाखान-खनस्यू मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का होगा पुनर्निर्माण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कराई 36 करोड़ की स्वीकृति

Nainital: काठगोदाम-हैड़ाखान-खनस्यू मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का होगा पुनर्निर्माण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कराई 36 करोड़ की स्वीकृति
शेयर करे-

Nainital: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले काठगोदाम-हैड़ाखान-खनस्यू मोटर मार्ग के किलोमीटर 3 पर पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का अब पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य के लिए 36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण विशेष रूप से बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की थी।

मंत्री कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया। इसके बाद पुनर्निर्माण कार्य के लिए 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शासनादेश जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क के सुचारु होने से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 गांवों के साथ ही चम्पावत की ओर आवागमन करने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *