Nainital: विवादों से घिरे नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। बीते गुरुवार को हुए मतदान में 27 सदस्यों में से केवल 22 ने मतदान किया था, जबकि पांच सदस्य लापता रहे। कांग्रेस ने मामले को कोर्ट में ले जाने के बाद पुलिस ने गुमशुदा सदस्यों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी।
मंगलवार को जिला कोषागार में घोषित नतीजों में भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल को 11 और कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले। एक मत रद्द हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत मिले, जिसके बाद टॉस से परिणाम घोषित किया गया और देवकी बिष्ट विजयी रहीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी बधाई

Chief Editor, Aaj Khabar
