Headlines

Nainital: विवेचना में लापरवाही पर भीमताल के उपनिरीक्षक निलंबित, SSP की सख्त चेतावनी

Nainital: विवेचना में लापरवाही पर भीमताल के उपनिरीक्षक निलंबित, SSP की सख्त चेतावनी
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यपालन में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना भीमताल में दर्ज एक मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज, 6 फरवरी 2025 को थाना भीमताल के उप-निरीक्षक रविंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया।

इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने का कड़ा संदेश बताते हुए एसएसपी ने चेतावनी दी कि अभियोगों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

एसएसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि भविष्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *