Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर नैनीताल और हल्द्वानी में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों और निजी दोपहिया पर रोक

Nainital: 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर नैनीताल और हल्द्वानी में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों और निजी दोपहिया पर रोक
शेयर करे-

Nainital: 15 जून 2025 को श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर भारी भीड़ और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नैनीताल जनपद और हल्द्वानी क्षेत्र में विशेष यातायात योजना लागू की गई है। यह योजना 15 जून को प्रातः 00:01 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक प्रभावी रहेगी, जबकि कुछ प्रतिबंध 14 जून की सुबह से 16 जून की रात तक जारी रहेंगे।

मुख्य प्रतिबंध एवं व्यवस्थाएं:

  • सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। खुटानी बैण्ड भीमताल से खैरना तक रोडवेज/केमू बसें, राशन, फल-सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कैंची धाम को जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इन्हें नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डॉट चौराहा नैनीताल एवं मस्जिद तिराहा भवाली से रोका जाएगा।
  • श्रद्धालु केवल शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंच सकेंगे। सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैण्ड-1, खैरना आदि से निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और शटल सेवा व्यवस्था:

  • हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे और वहीं से शटल सेवा कैंची धाम तक उपलब्ध रहेगी।
  • वाया भीमताल से आने वाले वाहनों के लिए विकास भवन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • अल्मोड़ा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन खैरना में पार्क होंगे और वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
  • नैनीताल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी शटल सेवा चलाई जाएगी और पाईन्स भवाली से सीधे कैंचीधाम को जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

छोटे/टैक्सी वाहनों के डायवर्जन रूट:

  • ज्योलीकोट से आने वाले छोटे वाहन मस्जिद तिराहा भवाली, नैनीबैण्ड-2, नैनीबैण्ड-1, खुटानी बैण्ड होते हुए मुक्तेश्वर और फिर क्वारब भेजे जाएंगे।
  • भीमताल की ओर से आने वाले छोटे वाहन खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर और क्वारब की ओर डायवर्ट होंगे।
  • पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी लौटने वाले छोटे वाहन क्वारब से नथुवाखान, मुक्तेश्वर, खुटानी बैण्ड होते हुए भीमताल मार्ग से हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
  • रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान और मुक्तेश्वर होते हुए भीमताल के रास्ते हल्द्वानी जाएंगे।

हल्द्वानी ट्रैफिक प्लान (14 से 16 जून तक):

  • हल्द्वानी/काठगोदाम से कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को शटल सेवा का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है। रोडवेज/केमू स्टेशन और काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शटल सेवाएं संचालित होंगी।
  • बरेली, किच्छा और लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से होकर गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • रामपुर और रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रुद्रपुर पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से नए हाईवे (एनएच 109) होते हुए लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार से भेजा जाएगा।

आपात स्थिति और पार्किंग प्रबंधन:

  • भारी वाहनों का संचालन 14 से 16 जून तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • आवश्यक सेवाएं जैसे सब्जी, दूध, गैस आदि छोटे वाहनों से ही आपूर्ति करने की अपील की गई है।
  • 15 जून को दोपहर 3 बजे से काठगोदाम में यातायात दबाव अधिक होने पर पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास प्रथम से कालाढूंगी डायवर्ट किया जाएगा।
  • यदि भवाली, भीमताल और नैनीताल की पार्किंग भर जाती है तो पर्यटकों के वाहन हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में (आरटीओ फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित ISBT पार्किंग, स्टेडियम पार्किंग) पार्क कराए जाएंगे और शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

यात्रीगण कृपया सहयोग करें:

जनपद प्रशासन ने सभी यात्रियों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और अपने गंतव्य की ओर यात्रा करते समय प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से सम्मान करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल किया जा सकता है।

Nainital

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *