Headlines

Nainital: ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, हल्द्वानी-रामनगर में बाइक चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार और 3 मोटरसाइकिलें बरामद

Nainital: ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, हल्द्वानी-रामनगर में बाइक चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार और 3 मोटरसाइकिलें बरामद
शेयर करे-

Nainital: जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और चोरगलिया पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

इस अभियान के तहत हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

रामनगर में 17 अप्रैल 2026 को दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरपानी क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं हल्द्वानी में 18 अप्रैल को दर्ज दो अलग-अलग वाहन चोरी मामलों में पुलिस ने मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से 2 शातिर अभियुक्तों को दबोचकर टीवीएस स्पोर्ट और हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की।

इसके अलावा ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक फरार वारंटी गुलाम रसूल उर्फ निक्का को गिरफ्तार किया, जबकि लालकुआं पुलिस ने भी 2 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *