Nainital: आगामी दिनों में भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में रेड अलर्ट जारी करते हुए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में 130 होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच की। आठ बैरियरों पर सुरक्षा बलों ने वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अब तक कुल 413 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।
एसएसपी के निर्देशानुसार बी.डी.एस., स्वान दल और अभिसूचना इकाइयां सतर्क मोड पर हैं। पुलिस ने अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की है।
नैनीताल पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या 112 पर दें। पुलिस का यह अभियान राष्ट्रपति के दौरे तक निरंतर जारी रहेगा।

Chief Editor, Aaj Khabar

