Haldwani: काठगोदाम थाना क्षेत्र के बलूटी रोड किनारे गुरुवार सुबह जंगल में दो सगे भाइयों के बेहोश मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी तो दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटे भाई बृजेश मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
