Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में एसएसपी ने जिले में शांति बनाए रखने और पुलिसिंग को और मजबूत करने हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। कुमाऊं आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, पर्यटक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों के बीच हुई यह बैठक सौहार्दपूर्ण और उपयोगी बताई गई, जिसमें पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया गया।

Chief Editor, Aaj Khabar
