Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में बुजुर्ग से लूट की वारदात पर पुलिस की तेज कार्रवाई, चंद घंटों में अपराधी चढ़े हत्थे

Haldwani: हल्द्वानी में बुजुर्ग से लूट की वारदात पर पुलिस की तेज कार्रवाई, चंद घंटों में अपराधी चढ़े हत्थे
शेयर करे-

Haldwani: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग से हुई लूट की घटना का खुलासा कर दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों के बाद हुई।

29 अक्टूबर 2025 को निशांत विहार निवासी भगवान सिंह नगदली ने तहरीर दी कि मटर गली स्थित प्रतिष्ठान से घर लौटते समय आनंद बाग कैंप रोड के पास दो युवकों ने उनसे मोबाइल और 5000 रुपये लूट लिए। मामला दर्ज होने के बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से कुछ ही घंटों में दोनों किशोरों को योगा पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में वीवो मोबाइल और 2100 रुपये नकद मिले। दोनों आरोपितों को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि अपराधियों के लिए जेल ही एकमात्र ठिकाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों पर नजर रखें ताकि वे गलत संगति में न पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *