Headlines

Nainital: एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मामलों में फोटोशेषन

Nainital: एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मामलों में फोटोशेषन
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर थाना चोरगलिया पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण की कार्रवाई की। 18 अगस्त 2026 को हुई कार्रवाई के दौरान विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 88 माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद, अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी श्री भानूप्रसाद कोठारी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री धीरेन्द्र सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश के तहत 45 माल मुकदमाती नष्ट किए गए। इनमें IPC के 5, पोक्सो अधिनियम के 4 और आबकारी अधिनियम के 36 माल शामिल रहे।

इसके अलावा आबकारी अधिनियम से संबंधित 43 मालों का न्यायालय के आदेशानुसार फोटोशेषन किया गया। नियमानुसार नमूना माल और पेनड्राइव सुरक्षित रखने के बाद शेष माल को नष्ट किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के साथ न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *