Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज 20 नवंबर 2025 को थाना काठगोदाम और चोरगलिया में निर्मित द्वितीय श्रेणी के 06-06 नवीन आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमरों, रसोईघर, बाथरूम व छतों में दिखी निर्माण संबंधी खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कार्यदायी संस्था एवं थाना प्रभारियों को बिजली और पानी की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की सही उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। अग्नि सुरक्षा के मद्देनज़र तीसरी मंज़िल पर दो फायर एक्सटिंगuisher लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने भवनों में वॉटर लीकेज चेकिंग कर सभी कमियों को शीघ्र दूर करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता जयॉक पाण्डे, प्रधान लिपिक हेम चंद्र सती, भवन लिपिक श्रीमती दीपा, पीआरओ श्रीमती हेमा ऐठानी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Chief Editor, Aaj Khabar
