Headlines

Haldwani: नीलकण्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ECHS कार्डधारकों का कैशलेस इलाज शुरू, सैनिक परिवारों को बड़ी राहत

Haldwani: नीलकण्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ECHS कार्डधारकों का कैशलेस इलाज शुरू, सैनिक परिवारों को बड़ी राहत
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के नीलकण्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब ECHS कार्ड धारक पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. गौरव सिंघल ने बताया कि यह सुविधा सैनिक परिवारों को आर्थिक बोझ से बड़ी राहत देगी और उन्हें बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

डॉ. सिंघल ने कहा कि हॉस्पिटल में सामान्य एवं आपातकालीन चिकित्सा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक उपकरण एवं परीक्षण सुविधा, आरामदायक वार्ड और नर्सिंग सेवा पूरी तरह सुसज्जित हैं।
हॉस्पिटल प्रबंधन का दावा है कि इस पहल से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सरलता से मिलेगा।

Haldwani Haldwani

Haldwani: नीलकण्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ECHS कार्डधारकों का कैशलेस इलाज शुरू, सैनिक परिवारों को बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *