Nainital: जनपद नैनीताल में लगातार बने घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बच्चों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 01 से 05 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 16 जनवरी 2026 और 17 जनवरी 2026 (दो दिन) का अवकाश रहेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश की सूचना संबंधित सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अभिभावकों तक समय से पहुंचाई जाए। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
