Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहरण का खुलासा, XUV से अपहृत बरामद, आठ आरोपी पकड़े गए

Nainital: नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहरण का खुलासा, XUV से अपहृत बरामद, आठ आरोपी पकड़े गए
शेयर करे-

Nainital: डायल-112 पर मिली अपहरण की आपात सूचना पर नैनीताल पुलिस ने शानदार Quick & Smart Response देते हुए कुछ ही घंटों में पूरी घटना का खुलासा कर दिया। हरियाणा निवासी दीपक ने सूचना दी थी कि उसके भाई राधा मोहन को देवी दयाल बिल्डिंग के पास से अज्ञात लोग जबरन XUV में बैठाकर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल सभी अधिकारियों को नाकाबंदी और बैरियर चेकिंग के सख्त निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और सभी चेकपोस्टों को अलर्ट किया।

त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने संदिग्ध XUV (HR26FH9594) को हल्दुआ चेक पोस्ट पर रोक लिया। वाहन से अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद कर लिया गया और वाहन में मौजूद सभी 08 व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया गया।

पुलिस की इस तेज, सटीक और प्रभावी कार्रवाई की एसएसपी नैनीताल ने सराहना करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और हर आपात सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति –

  1. महित पुत्र जोगेन्द्र, भिवानी (हरियाणा)
  2. प्रियांशु पुत्र जोगेन्द्र, भिवानी
  3. निखिल पुत्र वीरेंद्र सिंह, भिवानी
  4. साहिल पुत्र अनिल, कैथल
  5. अनिल कुमार पुत्र बलवंत सिंह, भिवानी
  6. सोमवीर पुत्र मेघराज, बहल
  7. रोबिन पुत्र संदीप, चरखी दादरी
  8. गौरव पुत्र राकेश, महेन्द्रनगर

पुलिस टीम:

1- का0 मेघा चंद
2- का0 संजय दोसाद
3- का0 प्रयाग कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *