Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी सीसीटीवी के आधार पर रुद्रपुर से गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी में गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी सीसीटीवी के आधार पर रुद्रपुर से गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में हल्द्वानी आया था।

2 नवंबर 2025 को आरटीओ रोड निवासी गिरीश चंद्र पांडे की ओर से दी गई तहरीर में 31 अक्टूबर को मैदान में विश्राम कर रहे गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर मुखानी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटनास्थल के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक संदिग्ध की गतिविधि दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने की जानकारी लगते ही आरोपी हल्द्वानी से भाग गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध की पहचान की और शुक्रवार को रुद्रपुर–किच्छा बाईपास स्थित शिवनगर के पास गंगानगर चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में सुनील कुमार ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह 28 अक्टूबर को काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *