Headlines

Haldwani: हल्द्वानी कोतवाली में एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. का पुलिस मैस निरीक्षण, भोजन गुणवत्ता पर दिए अहम निर्देश

Haldwani: हल्द्वानी कोतवाली में एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. का पुलिस मैस निरीक्षण, भोजन गुणवत्ता पर दिए अहम निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. शुक्रवार को अचानक कोतवाली पहुंचे और पुलिस मैस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, मेनू और खाद्य सामग्री की जांच की तथा जवानों के साथ बैठकर भोजन कर स्वाद और गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया।

निरीक्षण में एसएसपी ने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली और मैस प्रभारी को निर्देश दिए कि जवानों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष मेनू तैयार करने, साफ-सफाई और समय पर भोजन वितरण सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने मैस परिसर में आवश्यक सुधार और मॉडर्नाइजेशन पर जोर दिया। एसएसपी का यह अप्रत्याशित दौरा जवानों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *