Headlines

Nainital: कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Nainital: कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
शेयर करे-

Nainital: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में गुरुवार को सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा पहुंचे, जहां उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और प्रदेश की व्यवस्थाओं की सराहना की।

कैंची धाम पहुंचने के बाद विशाल मिश्रा ने कहा कि जनपद नैनीताल के इस पवित्र स्थल तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और पुलिस बेहतर कार्य कर रही है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की।

इस दौरान विशाल मिश्रा ने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया और अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां गाकर वहां मौजूद लोगों का मनोबल बढ़ाया। उनके इस अंदाज से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और श्रद्धालु भावुक भी नजर आए।

गायक विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *