Headlines

Nainital: जिलाधिकारी के निर्देश पर नैनीताल में होम स्टे इकाइयों की जांच, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

Nainital: जिलाधिकारी के निर्देश पर नैनीताल में होम स्टे इकाइयों की जांच, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
शेयर करे-

Nainital: जनपद में होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट ने संयुक्त रूप से विभिन्न होम स्टे इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में कई इकाइयों में नियमावली के उल्लंघन और अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की। पांच होम स्टे इकाइयों को नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि दो इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा दो होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्त किए जाने की संस्तुति भी की गई है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे इकाइयों का नियमित भौतिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी इकाई में नियमों का उल्लंघन या अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों से होम स्टे नीति एवं नियमावली का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित मानकों का पालन करना प्रत्येक संचालक की जिम्मेदारी है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *