Headlines

New Delhi: अल फलाह ग्रुप चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 25 ठिकानों पर छापेमारी में 48 लाख नकद बरामद

New Delhi: अल फलाह ग्रुप चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 25 ठिकानों पर छापेमारी में 48 लाख नकद बरामद
शेयर करे-

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में दिनभर चली व्यापक छापेमारी के बाद अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई, जिसके बाद आरोपी को रिमांड हेतु अदालत में पेश किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी की टीमें सुबह तकरीबन 5:15 बजे से छापेमारी अभियान में जुटीं और इस दौरान लगभग 48 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। जांच एजेंसी ने अल फलाह विश्वविद्यालय और ट्रस्ट से जुड़े कम से कम 25 परिसरों पर एकसाथ छापे मारे। इनमें फरीदाबाद, दिल्ली-एनसीआर तथा दिल्ली के ओखला स्थित दफ्तर भी शामिल रहा।

गौरतलब है कि अल फलाह विश्वविद्यालय लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके की जांच के केंद्र में रहा है, जिसके चलते एजेंसी की कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *