Headlines

New Delhi: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से उड़ान संचालन ठप, 100 से अधिक फ्लाइट्स में लंबी देरी

New Delhi: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से उड़ान संचालन ठप, 100 से अधिक फ्लाइट्स में लंबी देरी
शेयर करे-

New Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर एयर ट्रैफिक सिस्टम (ATS) में आई गंभीर तकनीकी खराबी ने हवाई संचालन व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। गुरुवार शाम से शुरू हुई इस समस्या के कारण शुक्रवार सुबह तक 100 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई।

एयरपोर्ट प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया कि स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (AMSS) में खराबी आने से उड़ान योजनाएं ऑटोमैटिक तरीके से हवाई यातायात नियंत्रकों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। तकनीकी समस्या के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर अब उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मैन्युअल रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जो समय-साध्य प्रक्रिया है।

इस वजह से उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 50 मिनट तक की देरी हो रही है और एयरपोर्ट पर हवाई यातायात जाम जैसी स्थिति बन गई है। प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानों को संभालने वाले देश के सबसे व्यस्त IGI एयरपोर्ट पर अधिकारी लगातार समस्या को दुरुस्त करने में जुटे हैं। फ्लाइटराडार24 के अनुसार, शुक्रवार सुबह भी देरी का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *