Noida: सेक्टर-87 के नया गांव में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही करीब 100 लोग जान बचाने के लिए इमारत की छत पर चढ़ गए। दमकल विभाग को रात 11:24 बजे सूचना मिली, जिसके बाद नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र सहित आसपास के छह फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी लगाया गया। आग इमारत के पहले तल पर रखे घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिसाव और धमाके के बाद लगी, जिसने तेजी से ऊपरी मंजिलों को धुएं से भर दिया।
दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पहले आग पर काबू पाया और फिर पुलिस के सहयोग से सभी फंसे लोगों को सीढ़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए सुरक्षित नीचे उतारा। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को दम घुटने की शिकायत पर प्राथमिक उपचार दिया गया है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

