Headlines

Ramnagar: रामनगर में हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, हथियार बरामद

शेयर करे-

Ramnagar: 13 जून 2025 को कोतवाली रामनगर क्षेत्र के शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के युवक सारिम पुत्र असरफ की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 216/25 के तहत सिकंदर आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

घटना में दूसरे पक्ष के सिकंदर पुत्र उस्मान को सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इस पर वादी उस्मान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मोहल्ला गुलरघट्टी, रामनगर की ओर से नई एफआईआर संख्या 237/25 थाना रामनगर में दर्ज कराई गई। यह मुकदमा अविनाश आदि के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 190, 191(2), 191(3), 109, 115, 351(2), 352 के तहत पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक यूनुस खान द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण में तथा सीओ रामनगर सुमित पांडे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अविनाश पुत्र विजय सिंह समेत कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की रॉड और एक लोहे का फरसा भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. अंकित उर्फ छोटू पुत्र सुभाष सिंह
  2. सौरभ पुत्र स्वराज सिंह
  3. पवन सैनी पुत्र हरविंदर सिंह
  4. अविनाश पुत्र विजय सिंह
  5. आशीष शर्मा पुत्र स्व. चन्द्रमोहन शर्मा
  6. विशाल सैनी पुत्र प्रेम सिंह
  7. योगेन्द्र उर्फ जॉनी पुत्र ओमप्रकाश
  8. मारूफ उर्फ वसीम पुत्र सलीम अहमद
  9. मोहम्मद शमी उर्फ चैप्सी पुत्र मोहम्मद सलीम

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

  • SHO अरुण कुमार सैनी
  • उपनिरीक्षक मौ. यूनुस, जोगा सिंह, तारा सिंह राणा, धर्मेन्द्र कुमार, गगनदीप सिंह
  • कांस्टेबल गोविन्द सिंह, जसवीर सिंह, दिनेश नाथ, अशोक काम्बोज, महबूब आलम

पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी से केस की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी और आगे की जांच जारी है।

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *