Headlines

Ramnagar: रामनगर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और नगदी बरामद

Ramnagar: रामनगर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और नगदी बरामद
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 6 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। शिकायतकर्ता नजाकत अली निवासी सराय गली, सब्जी मंडी, रामनगर ने 13 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके काशीपुर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लगभग 6 तोला सोने-चांदी के आभूषण (कीमत लगभग ₹4,50,000) और ₹30,000 नगद चोरी कर लिए। पुलिस ने एफआईआर संख्या 21/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी राहुल कुमार (24 वर्ष) को रेलवे मैदान, चोरपानी से गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी के ₹15,000 नगद बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शेष ₹15,000 खर्च हो चुके हैं और सभी जेवरात विपिन सैनी (31 वर्ष) को सौंप दिए हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विपिन सैनी को हल्दुआ के पास डेल्टा फैक्ट्री गेट से गिरफ्तार कर चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए। इस सफलता में उपनिरीक्षक सुरभि राणा, व0उ0नि0 मनोज नयाल, कांस्टेबल महबूब आलम, जसवीर सिंह, विपिन शर्मा, और संजय दोसाद की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *