Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Ramnagar: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू

Ramnagar: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में संचालित कथित देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी की रणनीति के तहत एसओजी और पुलिस लाइन फोर्स ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस संचालित बार का भी खुलासा हुआ, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस जांच में होटल कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

नोट: पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी प्रेस वार्ता के दौरान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आने वाले सभी आधिकारिक तथ्यों के साथ आज खबर पर इस समाचार को विस्तार से अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *