Tehri Garhwal News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रा.इ.कॉ. गरखेत नैनबाग में आयोजित जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें पारंपरिक कोट-टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किमी मोटर मार्ग निर्माण, गरखेत में स्थाई हैलीपेड निर्माण, और जौनपुर महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी पहचान है और राज्य सरकार इसे संजोने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्कृति और भाषा संरक्षण की बात की गई है, जिसे राज्य सरकार पूरी निष्ठा से लागू कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने, पलायन रोकने और स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। महिलाओं के लिए श्हाउस ऑफ हिमालयाश् के तहत पहाड़ी उत्पादों को पहचान दिलाई जा रही है और राज्य के एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने भू-कानून बनाने का भी संकल्प लिया और कहा कि गलत तरीके से भूमि खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

