Haridwar News: शुक्रवार की देर रात, जिला कारागार रोशनाबाद से दो कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान पंकज और राजकुमार के रूप में हुई है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, जबकि राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है।
सूत्रों के अनुसार, जेल में रामलीला का आयोजन चल रहा था और साथ ही कुछ निर्माण कार्य भी किया जा रहा था, जिसके चलते एक सीढ़ी जेल के भीतर लगी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर दोनों कैदी मौके पर मौजूद लोगों की नजरों से बचते हुए फरार हो गए।
इस घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों कैदियों की तलाश के लिए कई टीमों को तैनात किया गया है।
जेल प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
For Latest Haridwar News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

